भगवान का कौनसा आयाम है? (The Dimension of God)
भगवान का कौनसा आयाम है? (Which is the Dimension of God?) God is a mean kid sitting on an anthill with a magnifying glass . . . सोचिये आप दीपावली पर घर की सफाई कर रहे है और अचानक आपको अपना पुराना कॉस्मेटिक बॉक्स मिला। आपने उसको खोला और आपको कुछ आकृतियाँ हिलती नजर आई। आपने गौर से देखा और आप अचंभित हो गए क्योकि ये जो था वो समझ से परे था। अपने इस पुराने सामान में आपने एक द्विआयामी संसार की खोज कर ली। इस दुनिया में समय को महसूस करने का आपका 1 सेकंड उस संसार के जीवो का 1 वर्ष है। अगर आप 2D जीवन के भगवान बनना चाहते है तो आपको क्या करना होगा ? कुछ नहीं बस एक बार उनके सामने 1 सेकंड के लिये प्रकट हो जावे, इस से कम आप नहीं हो सकते क्योकि आप भी समय के नियमो से बंधे हुए है। किसी एक को हवा में उठाकर वापस रख देवें। रातों रात उनके संसार में आपके नाम का कल्ट बन जायेगा। धीरे-धीरे वो धर्म भी बन जायेगा और शायद कुछ ही समय में कोई धार्मिक दस्तावेज या किताब भी लिख दी जावे जिसमे आपके बारे में क्विदंती/कहानियां या आपके दिए संदेशो का संकलन हो। कुछ ही समय में फ़िरक़े भी बन जायेंगे और 2 धाराएं बह निकलेगी। एक ध...