फिजिक्स का सबसे सफल "असफल प्रयोग"
यह वह प्रयोग था जिसने आइंस्टीन के सापेक्षिता सिद्धांतो और क्वांटम भौतिकी की नींव रखने में अभूतपूर्व योगदान दिया। इस एक प्रयोग ने वैज्ञानिक समाज को अपने कई मूल सिद्धांतो की जाँच करने के लिए फिर से मजबूर कर दिया और आज के परिपेक्ष्य में जब आधुनिक भौतिकी शब्द अप्रासंगिक है तब इस सिद्धांत ने चिरसम्मत भौतिकी से वैज्ञानिक ज्ञान को आधुनिक भौतिकी अर्थात मॉडर्न फिजिक्स की तरफ मोड़ दिया था। This is the story of the world's most successful " failed experiment ". This is the story of Michelson-Morley Experiment . माइकलसन -मोरले प्रयोग की 1887 जुलाई में वेस्टर्न रिजर्व विश्वविद्यालय के छात्रावास में दो भौतिक वैज्ञानिकों द्वारा किया गया था। पहले भौतिक वैज्ञानिक अल्बर्ट इब्राहिम माइकलसन ( ALBERT ABRAHAM MICHELSON ) थे। इनका जन्म पोलैंड में हुआ था। जब वह तीन वर्ष के थे तब उनके माता-पिता 1855 में ही अमेरिका आ गए थे। 17 वर्ष की उम्र में उन्होंने U.S. नेवल एकेडमी में प्रवेश लिया, जहां प्रकाशिकी( Optics ) की कक्षा में वह प्रथम थे। भौतिकी में अमेरिका का पहला न...