भ्रष्टाचार के कारण
जब भी मैं लोगों से भ्रष्टाचार के शीर्ष पाँच कारण बताने के लिये कहता हूँ तो वे आमतौर पर किसी पढ़ाये गये तोते की तरह वही घिसे-पिटे जवाब देते है। जैसे तोता अपने मालिक को खुश करके उनसे कुछ खाने को प्राप्त करता है। ये लोग भी वही कारण गिना कर अपने ही दिमाग की पीठ थपथपा देते है की शाबाश तुमने अच्छा जवाब दिया है। कभी कही पढ़े कुछ पांच वाक्यांश जो ये दोहराते हैं जिसमे ये अक्सर मुझे अलग-अलग क्रम में किसी बालक द्वारा सजाये कागजी मेंढक जैसे समान जवाब देते हैं की किसी व्यक्ति के भ्रष्ट व्यक्ति बनने के शीर्ष पाँच कारण निम्न हैं: व्यक्तिगत लाभ के लिए लालच, चाहे वित्तीय हो या भौतिक। अपने पद के कारण अपनी शक्ति और उस नियंत्रण का दुरुपयोग। किसी प्रभावी निगरानी, पारदर्शिता और जवाबदेही का अभाव। सामाजिक अन्याय, व्यक्ति का पालन पोषण और सामाजिक असमानता। भ्रष्टाचार की सामाजिक स्वीकृति और उसके प्रति एक दबी हुई सहिष्णुता हालाँकि, एक समझदार व्यक्ति सभी पाँच कारणों को कई निजी उदाहरणों के माध्यम से खारिज कर सकता है। उदाहरण के लिए, पहले से ही अमीर अधिकारी और उच्च पदों पर बैठे लोग अक्सर अधिक भ्रष्ट होते हैं। दूसरी और...