भारतीय कीचड़ = शिक्षक
ये हैडिंग क्योंकि जिस देश का शिक्षक ही मूर्ख हो तो उस देश की नस्लें तो मूर्ख होगी ही ना! आप पूछिए तो सही किसी भी सरकारी य गैर सरकारी विद्यालय से लेकर कोचिंग तक में पढ़ाने वाले शिक्षकों और व्याखाताओ और कल्ट घोषित गुरुओं से की उन्होंने विगत वर्ष 2023 में ही अपने ज्ञान में वृद्धि करने, इंट्रडिसीप्लिनरी स्टडी में अपना ज्ञान बढ़ाने और अन्य विषयों को तो छोड़ ही दीजिये अपने स्वयं के विषय को साधने के लिए कौन सी महत्वपूर्ण पांच पुस्तक पढ़ी थी? सारा दिन Gullible बच्चों के सामने अपने सीमित नजरिए का ज्ञान देने वाले कूप मड़ूको की कोई मौलिक उपलब्धि वर्ष भर रही है? एक तो अगर तुम ये पढ़ रहे हो हर दूसरी लाइन में तुम्हारे पास कोई निजी अनुभव है की फलाने गुरूजी या मेरे गुरूजी या मैं तो ऐसा नहीं हूँ तो देखो Generalization of masses through exemplifying peculiar or specific Individual के पुरोधा यह लेख भी तुम्हारे लिए नहीं है। समय मत बर्बाद करो कुछ और पढ़ लो जाओ अभी तुम्हारी मानसिक लब्धि इतनी हुई नहीं है ! ये पांच सितंबर को 'गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु' करके सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित करने के ...